देवरिया, फरवरी 24 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के सवरेजी में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खामपार थाना क्षेत्र के सवरेजी में जड़ावती देवी पत्नी स्व रामप्रवेश यादव और अवधेश यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है इसी बात को लेकर मंगलवार को मारपीट हो गई। मारपीट में जलावती देवी (55) निर्मला कुमारी (26) रीता देवी (26) और अवधेश यादव (60) घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...