बस्ती, जनवरी 6 -- बस्ती। नगर थाने के खन्ता गांव में मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी गांव के राम सजीवन यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। यह देख बीच-बचाव करने आए उनके बेटे व बेटी के साथ उन्हें भी विपक्षियों ने डंडे व घूसे से मारापीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आदर्श यादव और राजेश कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...