देवरिया, नवम्बर 30 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी क्षेत्र लक्ष्मीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्ष के 20 लोगों पर नामजद व कुछ अन्य अज्ञात पर बलबा का मुकदमा दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली सावित्री देवी पत्नी मुन्नीलाल प्रजापति ने कहा है कि उनके घर के सामने खाली जमीन है। जिस पर 28 नवम्बर को दूसरे पक्ष के लोग आए और खेलने लगे। मना करने पर गाली गलौज के साथ ही घर में घुसकर मारपीट करने लगे। साथ ही मोटर सायिकल को भी क्षतिग्रस्त कर दिए। मामले में पुलिस ने विकास, विशाल, अखिलेश, टाईगर, राकेश, नीरज, विजय निषाद, राजन व दीपक निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। जबकि दूसरे पक्ष के दीपक निषाद ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह और उनके मि...