संतकबीरनगर, मार्च 14 -- नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कर्री में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को मनबढ़ों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। भैस बांधने वाले खूंटे को उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के ग्राम कर्री निवासी अनीता पत्नी बोस चंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरूवार को कुछ गांव के मनबढ़ किस्म युवक पहुंचे। गाली देते हुए महिला की पिटाई कर दिया। वह बेहोश हो गई। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.