सीवान, दिसम्बर 9 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के अर्द्धसैनिक बल के जवान राहुल कुमार सिंह व उसकी बहन रिया कुमारी घायल हो गई है। जबकि दूसरे पक्ष से सुमन देवी तथा शैल देवी घायल हुई हैं। सभी घायलों का भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीरता रूप से घायल जवान राहुल कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल जवान राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पड़ोसियों ने फोन करके बातचीत करने के लिए बुलाया और मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.