समस्तीपुर, फरवरी 1 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के कापन गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। मानाराय टोल निवासी गोविन्द कुमार झा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 22 जनवरी 2026 को दिन के करीब 11 बजे चार लोग हथियारों से लैस होकर उनकी निजी भूमि पर पहुंचे। आरोप है कि सभी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर एक आरोपी ने कमर से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने हत्या की नीयत से मोफलर से उसका गला दबाया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के जुटने से उसकी जान बच सकी। इसी दौरान छलपूर्वक सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिया और गले से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सोने की हनुमानी छीन ली। दर्ज प्राथमिकी में 4 को नामजद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...