लखनऊ, फरवरी 2 -- नगराम थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर चल रही रंजिश के चलते एक किसान के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने घायल किसान की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काजीखेड़ा गांव निवासी राम गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपने खेत से घर लौटे थे। आरोप है कि उनके दरवाजे के पास पहले से मौजूद श्यामू ने अपने बेटे नितिन अपने साथी आलोक के साथ मिलकर जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू कर दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.