सीतामढ़ी, नवम्बर 16 -- सुप्पी। थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारा को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे भूमि विवाद से संबंधित चार मामलों की सुनवाई की गयी। सीओ किसुनदेव राय ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर दो मामलों का निपटारा किया गया। जबकि दोनों पक्षों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दो मामलों की सुनवाई अगली तिथि 22 नवंबर को निर्धारित की गयी। मौके पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी सतिश कुमार, ग्रामीण चौकीदार पूर्णेन्दु कुमार सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.