अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- जलालपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भाऊकुआ गांव में आवासीय मकान से सम्बंधित भूमि विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता शिवांगी गौड़ ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आवासीय भूमि पर वर्षों से उसका परिवार निवास करता है। हाल ही में पड़ोस से जुड़ी भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोपियों ने उसकी एक दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह का कहना है मामला संज्ञान में है, जांच करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...