सहारनपुर, फरवरी 22 -- देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेना कोली में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई को गुहार लगाई है। चंदेना कोली निवासी विशांत चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर के समय वह अपने पिता मुकेश चौधरी के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उनसे ही रंजिश रखने वाले गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंच गये और अभद्रता करने लगे। जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। विशांत ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी पूर्व में जमीन की इसी रंजिश को लेकर पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.