मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को संग्रहालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम निखिल धनराज ने की। बैठक में जिलेभर के राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और राजस्व वसूली पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि, अंचल स्तर पर भूमि विवाद के लिए जनता दरबार संचालित होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग जिलास्तर पर शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जो खेदजनक है। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, भूमि विवाद से जुड़े अधिकांश मामलों का निष्पक्ष जांच के साथ अंचल स्तर पर ही समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को जिलास्तर पर आवेदन देने की आवश्यकता न पड़े। बैठक में डीएम ने राजस्व व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.