बेगुसराय, नवम्बर 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवादों के समाधान हेतु शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में कुल दो नये मामले दर्ज किए गए जबकि पूर्व से लंबित किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। दर्ज मामलों में हसनपुर बागर के मोहम्मद महबूब बनाम मो. अफगान तथा मो. अफरोज बनाम मो. मनोवर के बीच रास्ता विवाद से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। फिलहाल जनता दरबार में कुल 14 मामले लंबित हैं। जनता दरबार में वृंदावन के अमरेश कुमार व राजा रामेश्वर सिंह, पहसारा के रमेश सहनी व नरेश सहनी, महेशवाड़ा की द्रोपदी ठाकुर व राजकुमार मिश्र, समसा की ज्योति देवी व अर्जुन साह तथा हसनपुर बागर के विपत महतो व सकल महतो के मामलों की सुनवाई कर अगली तिथि निर्धारित की गई। मौके पर राजस्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.