लखीसराय, दिसम्बर 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, नामांतरण, परिमार्जन, भूमि अभिलेखों के अद्यतन एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों की गहन समीक्षा कर उनके शीघ्र समाधान हेतु ठोस दिशा-निर्देश देना था। प्रधान सचिव सीके अनिल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भूमि विवाद आम जनता से सीधे जुड़े हुए विषय हैं और इनके त्वरित निपटारे से लोगों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा के भी...