काशीपुर, दिसम्बर 30 -- जसपुर, संवाददाता। भूतपुरी रोड स्थित भूमि पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम ने मंगलवार को मौके पर जाकर भूमि की नपाई कराई। बता दें कि बीते दिनों भूतपुरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास भूमि पर चल रहे निर्माण को पालिका प्रशासन द्वारा रुकवाने के बाद दोबारा बुनियाद खोदने पर हंगामा हो गया था। मामले में विधायक आदेश चौहान और पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट ने सभासदों संग जसपुर भूतपुरी मार्ग पर धरना दिया था। प्रकरण में एसडीएम अभय प्रताप सिंह जांच कर रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम ने तहसीलदार दिलीप सिंह एवं अन्य राजस्व कर्मियों को मौके पर ले जाकर भूमि की नपाई कराई तथा कर्मियों को रिपोर्ट तैयार करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि भूमि के सभी अभिलेख देखे जा रहे हैं। बुधवार को भी एक टीम पुराने अभिलेख देखने रुद्रपुर जाएगी। बताया कि एक सप्ताह के भी...