हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के पद के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार (आज) को नामांकन किये गए। तीनों बैंकों में प्रतिनिधि के लिए किसी भी दल के किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन तक नहीं किया। इससे पहले भाजपा ने चुनाव को लेकर संयोजक बनाए थे। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्थित बैंक की तीनों ब्रांच के लिए एक-एक प्रतिनिधि चुना जाएगा। इसके लिए भाजपा ने चार दिन पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। इसमें धौलाना में जगत सिंह, गढ़मुक्तेश्वर से सुभाष प्रधान और हापुड़ से राय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था। भाजपा ने तीनों ब्लॉक में नामांकन से पहले संयोजक के नेतृत्व में मंगलवार को नामांकन फार्म खरीद कर नामांकन कराया। विधायक हरेंद्र तेवतिया, धौलाना धर्मेश तोमर ने नामांकन कराया। हापुड़ में सुबह दस बजे स...