बुलंदशहर, जनवरी 21 -- भूमि विकास बैंक प्रतिनिधि चुनाव के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 27 जनवरी को बैंक का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को होने वाले भूमि विकास बैंक चुनाव में 3264 सदस्य अपने मतों का प्रयोग करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के आखरी दिन प्रतिनिधि पद के लिए भाजपा समर्थित मदनपाल सिंह, सेंसरपाल, सतेंद्र सिंह, महेश चंद, यादराम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 21 जनवरी को नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण, 22 को नाम निर्देशन वापसी, नाम निर्देशन का प्रदर्शन व चुनाव चिन्हों का आवंटन के बाद सूची चस्पा कर दी जाएगी। 27 जनवरी को चुनाव के बाद मतगणना कर विजेता की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, मुनेश शर्मा, अभय गर्ग, प्रेमपाल सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.