गाजीपुर, जनवरी 27 -- सैदपुर। नगर स्थित ब्लॉक सभागार में मंगलवार को भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि (अध्यक्ष) पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में तहसीलदार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र तिवारी को 267 मतों के भारी अंतर से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। सुबह आठ बजे से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान शुरू हुआ, जिसके लिए दो बूथ बनाए गए थे। कुल 3452 मतदाताओं में से 559 ने मतदान किया, जिसमें 8 मत अवैध पाए गए। शेष मतों में तहसीलदार सिंह को 409 जबकि सुभाष चंद्र तिवारी को 142 मत मिले। शाम चार बजे मतदान समाप्त होते ही बीडीओ धर्मेंद्र यादव ने मतगणना कर तहसीलदार सिंह को विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र सौंपा। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह छा गया और मिठाई बांटी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...