बिजनौर, जनवरी 27 -- ब्लॉक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रही, लेकिन इसके बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। ग्रामीण क्षेत्रों से आए मतदाता लगातार मतदान केंद्र पर पहुंचते रहे और पंक्तिबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में ग्राम पुट्टा निवासी राकेश कुमार तथा ग्राम त्रिलोकपुर निवासी धर्मवीर सिंह उर्फ आशू के बीच सीधा मुकाबला रहा। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक पूरे दिन मतदान केंद्र के आसपास मौजूद रहे, निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आज ही मतगणना कराई गई। मतगणना के दौरान कुल 1241 मतों की गणना की गई, जिसमें राकेश कुमार को 622 मत प्राप्त हुए, जबकि धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.