देवघर, मार्च 11 -- देवघर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में मंगलवार को देवभूमि देवघर अवस्थित बंपास टाऊन के जुबली पार्क मैदान यज्ञस्थल में 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रातः 9 बजे समारोह पूर्वक भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान गायत्री तीर्थ हरिद्वार से आए आध्यात्मिक कथावाचक सह यज्ञाचार्य बुधन एवं गायत्री शक्तिपीठ परिव्राजक नरेन्द्र के सानिध्य में मुख्य यजमान सपत्नीक रविन्द्र कुमार एवं मधुमाला तथा दर्जनों उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्यों को वैदिक मंत्र से संकल्प, स्वस्तिवाचन, गुरु, गायत्री, सर्वदेव, भूमिपूजन के साथ ध्वजारोहण कराया गया। गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, महाकाल गायत्री मंत्र से पांच कुंडीय प्रज्वलित यज्ञ वेदी में साक्षात अग्निदेव को आत्म कल्याण, विश्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.