टिहरी, मार्च 23 -- नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित गोवंश के लिए पालिका की गोशाला विस्तारीकरण के लिए पुनर्वास विभाग ने अतिरिक्त भूमि आवंटित कर दी है। गोशाला के लिए शासन ने पूर्व में ही करीब 65 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पुनर्वास विभाग से अतिरिक्त भूमि मिलने पर गोशाला का अब जल्द विस्तारीकरण हो सकेगा। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि डीएम दीक्षित ने पुनर्वास विभाग को 1000 वर्ग मीटर में से 600 वर्ग मीटर भूमि की एनओसी का पत्र 19 मार्च को जारी कर दिया है। कहा कि गोशाला के विस्तार से यहां पर बड़ी संख्या में गोवंश को संरक्षण दिया जा सकेगा। डीपीआर के अनुसार गोशाला हॉल, केयरटेकर रूम, शौचालय आदि बनाए जाएंगे। इस भूमि पर ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनको हटाने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.