मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। भूमि बेचने के नाम पर सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला से प्रॉपर्टी डीलर ने 15 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता ने डीआईजी से गुहार लगाई तो सिविल लाइंस पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नयागांव मऊ निवासी भूरी पत्नी स्वर्गीय राजा ने बीते दिनों डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने मूंढापांडे खेत्र के आवंला घाट में स्थित अपनी साढ़े बाईस बीघा कृषि भूमि बेच दी थी, क्योंकि वह घर से बहुत दूर थी। भूरी के अनुसार जमीन बेचने के बाद उन्होंने कहीं और जमीन खरीदने के लिए सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी मोहम्मद कामिल से संपर्क किया, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। भूरी के अनुसार उसे और उसके बेटे फते खान को कामिलक ने बताया...