मुरादाबाद, फरवरी 3 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति से उत्तराखंड निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने भूमि बेचने के नाम पर दस लाख लेकर हड़प लिए और रकम मांगने पर धमकी देनी शुरू कर दी। थाना सिविल लाइंस के हरथला निवासी मोहम्मद अतीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव गांगूवाला निवासी तेजबहादुर और उनके बेटे धमेंद्र से उन्होंने सात बीघा जमीन का सौदा तय किया था। यह सौदा 36 लाख रुपये प्रति बीघा के दर से किया था। अतीक के अनुसार, सौदा करने के बाद 50 हजार रुपये नकद और 9 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस करके दिए थे। दस लाख लेने के बाद आरोपी पिता-पुत्र ने कहा कि हम अपनी जमीन की अनुमति अपने खर्च से कराके देंगे। पीड़ित के अनुसार सात ...