शामली, फरवरी 24 -- जनपद के ग्राम करमूखेड़ी निवासी कला पत्नी स्वर्गीय नैन सिंह ने एसडीएम सदर अर्चना शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही पुत्रों पर धोखाधड़ी कर कृषि भूमि विक्रय कराने और अब भरण-पोषण न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने विक्रय की गई भूमि का हिस्सा दिलाने तथा दुकान पर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। आरोप है कि उसके पुत्र तेजपाल आदि ने बहला-फुसलाकर उसकी कृषि भूमि अपने पक्ष में विक्रय करा दी। इसके बाद से वे उसे रोटी-कपड़े तक के लिए नहीं पूछ रहे हैं, जिससे वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। डीएम से मांग की है कि उसके हिस्से की विक्रय की गई भूमि का पैसा दिलाया जाए। साथ ही बताया कि उसकी दुकान पर भी तेजपाल द्वारा कब्जा किया गया है, जिसे छुड़वाया जाना आवश्यक है। पीडिता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि या तो उसकी दुकान वापस दिलाई जाए अथवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.