मिर्जापुर, मई 17 -- ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी जय प्रकाश तिवारी ने भूमि प्लाटिंग के व्यवसाय का झांसा देकर धोखाधड़ी से लगभग 55 लाख रुपए लेने वाले आठ लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जय प्रकाश तिवारी का आरोप हैकि भूमि प्लाटिंग के व्यवसाय में रुपए लगाने के लिए बहला फुसलाकर फर्जीवाड़ा करते हुए विपक्षियों ने लाखों रुपए ऐंठ लिए। बिलरा पटेहरा गांव निवासी अमित सिंह उर्फ लव, उषा सिंह, मनीषा जायसवाल, राहुल पांडेय, नायब शिव, सूरज विश्वास, निधि ठाकुर, नंदिनी जायसवाल ने भूमि प्लाटिंग के व्यवसाय का झांसा देकर बार- बार आनलाइन व नगद के रूप में लाखों रुपए लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि आठ लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.