बदायूं, फरवरी 21 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरनी में भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कुदरनी निवासी नितिन पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लेखपाल गांव में भूमि की पैमाइश करने आए थे। इसी दौरान घूर की जमीन को लेकर पुराना विवाद सामने आ गया। आरोप है कि तभी गांव के ही कुछ दंबग मौके पर पहुंच गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि हमले में उसके सिर में चोट आई है। उसकी बहन के साथ मारपीट कर अभद्रता की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। मां के हाथ में भी चोट आई है। आरोप है कि आरोपित...