बगहा, दिसम्बर 27 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी में सरकारी भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई है। जिसमें मां और पुत्र जख्मी हो गए हैं। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। स्थानीय सीएचसी के डॉक्टर रजनीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी जख्मी नसरुद्दीन अंसारी व उसकी मां मौरी खातून का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव का एक परिवार स्थानीय अंचलाधिकारी से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा होने की जानकारी दिया था साथ ही उक्त भूमि की फरमाइश करने की बात कही थी सीओ ने शुक्रवार को...