सासाराम, मार्च 11 -- सासाराम। अखिल भारतीय क्षत्रिय सामाजिक महासभा के भवन निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन की गयी। भूमि पूजन के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। भूमि पूजन भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, जदयू नेता अनिल सिंह व महासभा अध्यक्ष मुनमुन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व सांसद सुशील सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, समाजसेवी आलोक कुमार सिंह, गबरू सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, बृजेश सिंह, भोला सिंह, सुनील कुमार उर्फ झंझट, राजीव रंजन, मुखिया विनय सिंह, वार्ड पार्षद मुनमुन सिंह, सत्येंद्र सिंह, अतेंद्र सिंह, केके सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...