मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित किए गए जन्म शताब्दी 2026 महाउत्सव कार्यक्रम से पूर्व माता भगवती देवी शर्मा जी के अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। भूमि पूजन में सम्मिलित होने के लिए गुरुवार को शांतिकुंज गायत्री परिवार से जुड़े हुए सुरजन नगर के साथ जयनगर, रामपुर घोगर, दुल्हापुर, नाज़र पट्टी, जटपुरा आदि गांवों से सैकड़ों युवक, युवतियां महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। इन सभी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुरजन नगर निवासी विजयपाल सिंह चौहान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...