भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री रंगनाथ कमला मंदिर के तत्वाधान में श्री रामकथा आयोजन समिति द्वारा गोशाला परिसर में 20 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले रामकथा एवं रामलीला आयोजन की तैयारियों की शुरुआत मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ की गई। समिति के सदस्यों ने सभी देवी-देवताओं का आवाह्न कर पूजा-अर्चना की। भूमि पूजन में यजमान के रूप में समिति के सचिव वसंत जैन एवं उनकी धर्मपत्नी ऋचा जैन शामिल हुए। समिति ने अयोध्या नगरी की भांति धर्म ध्वजारोहण भी किया। इस नौ दिवसीय रामकथा का वाचन कथावाचक रविशंकर ठाकुर द्वारा किया जाएगा। कथा के उपरांत प्रतिदिन शास्त्रीय संगीत पर आधारित रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसका संयोजन एवं निर्देशन श्वेता सुमन करेंगी। इस संगीतमय प्रस्तुति में बिहार ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.