मिर्जापुर, फरवरी 1 -- पड़री,हिन्दुस्तान संवाद। पहाड़ी ब्लाक के अंतर्गत एनएच-135 से टेढ़ा मार्ग पर बड़ईया नाला पर शनिवार को मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने भूमि पूजन करवा कर लघु सेतु निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। निर्माण कार्य प्रारंभ होने की खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। 228.14 लाख की लागत से एनएच-135 से टेढ़ा मार्ग के बडईया नाला पर लघु सेतु निर्माण होगा। पुल बनने से लोगों को स्थाई रूप से राहत मिलेगी और क्षेत्र का संपर्क मुख्य मार्गों से सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.