प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़। कोहंडौर थानाक्षेत्र के शोभीपुर निवासी राम लखन ने डीएम से अवैध कब्जा रोकने की गुहार लगाई है। इसके पूर्व पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि कुछ दबंग लोग नवीन परती की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। बार-बार मना करने पर भी नहीं मान रहे हैं। जबकि उक्त मामला एसडीएम पट्टी के यहां विचाराधीन है। कार्रवाई न होने पर अब पीड़ित ने डीएम को प्रार्थनापत्र लिखकर किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.