बरेली, दिसम्बर 13 -- आंवला। थाना क्षेत्र के गांव मनौना में अपनी भूमि पर निर्माण कराने गए पत्नी-पत्नी को चाचा और उनके परिजनों ने पीटा और हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव के पंकज शंखधार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी भूमि ग्राम मनौना खाटू श्याम मंदिर को जाने वाले रास्ते पर है, जिसका बंटवारा उसके चाचा शेखर शर्मा से पहले ही हो चुका है। जब वह 10 दिसंबर को अपनी जमीन पर निर्माण करने पहुंचा तो शेखर शर्मा मना कर गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होनें उसे, उसकी पत्नी और भाई शुभम को बुरी तरह से पीटा। इसमें उसका हाथ भी टूट गया है। पुलिस ने रिपेार्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.