रामपुर, जनवरी 11 -- रामपुर। मानपुर उत्तरी गांव निवासी तस्कीन जहां ने तहरीर देकर बताया कि एक किसान से चार बीघा कृषि भूमि आठ लाख रूपए में खरीदी थी। जमीन की धनराशि भी अदा की। लेकिन,किसान भूमि पर कब्जा नहीं दे रहा है। विरोध करने पर धमकी देता है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...