लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- सरकारी सीलिंग भूमि पर गांव के ही विपक्षियों द्वारा सरकारी मुलाजिम से मिलकर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए तहसील धौरहरा क्षेत्र के गांव ओझवा बरारी ननकार निवासी शिवानन्द ने को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। सौंपे गए प्रार्थना पत्र में शिवानन्द ने बताया कि गाटा संख्या 1007 की सरकारी सीलिंग भूमि पर करीब छह लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि कब्जा कराने एवं फर्जी आख्या रिर्पोर्ट सहित गलत सीमांकन करने वाले जिम्मेदार लेखपाल और विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.