सोनभद्र, मार्च 3 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। भौगोलिक स्थिति को लेकर दो अलग अलग भूमिगत जल समेटे जिले के दक्षिणांचल में पानी संकट बढ़ता जा रहा है। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में पानी के लिए हाहाकार मचने लगेगा। केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिकों ने अध्ययन कर चिंता जताई है। जल बोर्ड जल संरक्षण और फ्लोराइड को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाएगा। केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिकों ने दक्षिणांचल के म्योरपुर, दुद्धी और बभनी क्षेत्र में पानी के स्तर और फ्लोराइड सहित लेड, आयरन, मरकरी आदि की जांच की। जलस्रोत वाली सतही चट्टानों के सूखने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने तेजी से नीचे जा रहे जलस्तर पर चिंता जाहिर करते हुए जल संरक्षण पर विशेष जोर देने की बात कही। सीजीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 2022 से 2023 तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.