देवघर, जनवरी 26 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि की घेराबंदी को लेकर ग्रामीणों के विरोध का मामला सामने आया है। इस संबंध में संताल परगना क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा (झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के आवेदन पर जसीडीह थाना में 22 नामजद समेत करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक दीपमाला ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि बीते 19 जनवरी को वह औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विराज एग्रीकोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आवंटित 28.55 एकड़ भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल के साथ पहुंची थी। इस दौरान भूमि की घेराबंदी का कार्य किया जा रहा था। इसी क्रम में विमल हांसदा, शांति टुडू, बड़की सोरेन, सुमन सोरेन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.