हाजीपुर, फरवरी 15 -- महुआ। भूमि खाली कराने के लिए गए अंचलालाधिकारी को कब्जेदारों ने खदेड़ दिया। जिसके बाद वह भाग खड़े हुए। यह वाक्या शनिवार को अपराह्न महुआ के देसरी मार्ग स्थित सादापुर पेट्रोल पंप के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अंचलाधिकारी कुछ पुलिस बल को लेकर अतिक्रमित भूमि को खाली कराने गए थे। इस बीच वहां कब्जेदारों की भीड़ जुट गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं थी। उन्होंने जमकर विरोध किया और खाली कराने आए अंजलाधिकारी को वहां से खदेड़ दिया। वहां पर महिलाओं की मूवमेंट देख पदाधिकारी और जवान खिसक गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...