अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- खूंट-धामस सहित अन्य क्षेत्रों में भू माफिया, गोलखाता भूमि की अवैध रजिस्ट्री, अवैध खनन के खिलाफ लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हाईकोर्ट अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। राजेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में लोगों ने कहा कि भू माफिया की ओर से किसानों को शोषण किया जा रहा है। दस-15 साल में किसानों से उनकी पुश्तैनी भूमि औने-पौने दामों में दबाव बनाकर खरीद ली गई। बाद में जिसे बाहरी व्यक्तियों को बेचा गया। गोलखाता भूमि की अवैध रजिस्ट्री कर दी गई। उत्तराखंड भू-कानून का खुला उल्लंघन किया गया। अवैध खनन एवं प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है। पर्यावरण एवं वन कानूनों का उल्लंघन व धमकी, गाली-गलौज की जा रह...