सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सुप्पी। थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारा को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें थानाध्यक्ष और अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक संयुक्त रूप से भूमि विवाद से संबंधित चार मामलों की सुनवाई की गयी। थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर एक मामला का निपटारा कर दिया गया। जबकि दोनों पक्षों द्वारा भूमि से संबंधित आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सुनवाई की अगली तिथि एक मार्च को निर्धारित की गयी। मौके पर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक ज्ञान रंजन कुमार, राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, अंचल अमीन कपिश किशोर, ग्रामीण चौकीदार पूर्णेन्दु कुमार सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...