छपरा, जनवरी 29 -- अमनौर, एसं। भूमि आवंटन सहित विभिन्न मांगों को लेकर अमनौर प्रखंड के मधुबनी मुसहर बस्ती की सैकड़ों भूमिहीन महिलाओं ने गुरुवार को अपने बाल-बच्चों के साथ अमनौर अंचल कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय रघुवंश राउत मुसहर कर रहे थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि वे सभी गरीब महादलित परिवार से आती हैं, लेकिन अब तक उन्हें सरकार की किसी भी योजना का समुचित लाभ नहीं मिल सका है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है। वे मजबूरी में दूसरों की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं, जहां जमीन मालिकों के कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ता है। महिलाओं ने कहा कि यदि उनके पास अपनी जमीन होती तो सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता था, लेकिन भूमि के अभाव में वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.