लोहरदगा, जुलाई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में भू-अर्जन संबंधित मामलों समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा ताराचंद ने की। भू-अर्जन अधिकारी को जिला के एनएच-143 ए अंतर्गत लोहरदगा बाईपास पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के आलोक में नियमानुकूल मुआवजा की राशि जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया। लोहरदगा बाईपास पथ के लिए भूमि-अधिग्रहण का कार्य हो चुका है। परंतु अब तक 100 फीसदी रैयतों को मुआवजा भुगतान नहीं होना असंतोषजनक है। अभी भी काफी संख्या में रैयतों के भुगतान का मामला लंबित है। जिसमें भुगतान की गति को तीव्र करने की नितांत आवश्यकता है। लोहरदगा बाईपास और उसके आसपास सरकार की कई महत्वकांक्षी योजनाओं को पूर्ण किया जाना है। लोहरदगा जिला के विकास के लिए सभी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.