मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। फर्रुखाबाद-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर गजट प्रकाशित होते ही लोगों ने भोगांव तहसील पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज करानी शुरू कर दी हैं। आधा दर्जन से अधिक किसानों और भू-स्वामियों ने गजट में दर्ज नामों में त्रुटियों और मुआवजे को लेकर भोगांव एसडीएम संध्या शर्मा को लिखित आपत्तियां सौंपी हैं। मौजा पटना टिलुआ निवासी आशाराम ने बताया कि गजट में केवल उनका नाम दर्ज किया गया है, जबकि भूमि से जुड़े अन्य सह-स्वामियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। वहीं बहदीनपुर गांव की मीरा देवी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बैनामा होने के बावजूद भू-अभिलेखों में गलत नाम दर्ज हैं, जिनका सुधार आवश्यक है। इसी तरह पवित्र सिंह, डॉ. अमरेंद्र सिंह कुशवाह सहित अन्य ग्रामीणों ने भी गजट में प्रकाशित नामों को ल...