महोबा, नवम्बर 27 -- महोबा, संवाददाता। आश्वासन समिति की बैठक में अर्जुन सहायक परियोजना में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाया गया। साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े मामले भी रखे गए। लखनऊ सचिवालय में आश्वासन समिति की बैठक में समिति के सदस्य और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने हिस्सा लिया। एमएलसी ने कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना में भूमि अधिग्रहण के बाद कई किसानों कोअब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। कबरई बांध में अधिग्रहीत हुई भूमि के मुआवजा के लिए किसान परेशान हो रहे है। सिंचाई विभाग के द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई सहित अन्य मामलों को रखा गया। उच्चीकृत हाई स्कूल भवन कार्य के निर्माण का भी मामला उठाया गया। विद्यालयों का निर्माण समय से पूरा कर नए सत्र से शिक्षण कार्य शुरु कराने की बात कही गई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.