गया, दिसम्बर 15 -- डोभी में किसान अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। सोमवार को प्रखंड के गांगी सामुदायिक भवन में भाकपा माले व किसानों ने बैठक कर प्रशासन और सरकार पर जबरन जमीन छीनने का आरोप लगाते हुए आंदोलन का संकल्प लिया है। किसानों ने कहा कि खरांटी पंचायत में करीब दो हजार एकड़ से अधिक जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया में दलाल, बिचौलिए और भ्रष्ट अधिकारी लाभ उठा रहे हैं। किसानों को मुआवजा देने में टालमटोल की नीति अपनायी जा रही है। बैठक में भाकपा माले के जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और धारावाहिक आंदोलन करेंगे। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव और गुरारू उत्तरी के जिला परिषद सदस्य बालेश्वर यादव ने आरोप लगाया कि बिहार की डबल इंजन सरकार सामंती, पूंजीपति और कॉर्पो...