बेगुसराय, जनवरी 16 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कई निर्णय लिये गये। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अनुरंजन कुमार ने की। बैठक में बभनगामा में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर भूमि का पैमाइश व सीमाकंन यथाशीघ्र करने का निर्णय लिया गया। आवास योजना के कुल 51 लाभूकों को यथाशीघ्र बासगीत या फिर बंदोबस्त पर्चा देने, अमरपुर में बस स्टॉप के लिए अनापत्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया। कई आंगनबाड़ी केन्द्रों का जीर्णोद्धार, नल-जल योजना की मरम्मति को लेकर भी निर्णय लिये गये। राशन कार्ड के लंबित आवेदन के निष्पादन को लेकर प्रखंड आपूर्ति अधिकारी को जरूरी निर्देश दिये गये। 18 जनवरी से 21 जनवरी तक कैंप लगाकर एफआर वास्ते सभी किसानों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश पंचायत के नॉडल अधिकारी को दिया गया। बरौनी प्रख...