रामगढ़, नवम्बर 18 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले मंगलवार को दुलमी प्रखंड मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शनकारी दुलमी बाजार से पैदल मार्च करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता चितरंजन महतो व संचालन विनोद ठाकुर ने किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा केंद्र एवं राज्य की सरकार झारखंड को दोनों हाथों से लूटने में लगी है, झारखंड 25 वर्ष में लूट खंड में सबसे आगे हो चुका है, राज्य की खनिज संपदा माफियाओं के हवाले कर दिया गया, रात दिन कोयला, बालू, पत्थर की लूट हो रही है, प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, बगैर पैसे का कोई काम नहीं होता, जिले में डीएमएफटी फंड के नाम पर लूट मची हुई है। पाठक ने कहा कि हजारीबाग रामगढ़ की खनिज संपदाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.