मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर। संत रविदास महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुशहरी सीओ से मिला। सदस्यों ने बड़ा जगन्नाथ के सिपाहपुर के भूमिहीन को अविलंब बसाने की मांग की। जयमंगल राम ने बताया कि कलक्ट्रेट में भूमिहीनों ने धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान एसडीओ पूर्वी ने सीओ को जगह चिह्नित करने को कहा था। कहा कि 10 दिसंबर तक भूमिहीनों को जगह नहीं मिली तो आंदोलन होगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव मनोज राम, गरीबनाथ राम, सोनेलाल राम, रवि कुमार, विकास कुमार, मो. नूर आलम, अनवर बैठा, अजय राम, चंदन राम थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.