पटना, नवम्बर 24 -- भाकपा ने राज्य सरकार से भूमिहीनों को उजाड़ने के पहले पांच-पांच डिसमिल जमीन देने की मांग की है। सोमवार को भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनते ही गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का गृह जिला नालंदा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी सहित पूरे बिहार से गरीबों के आशियाने को उजाड़ने की सूचना मिल रही है। बिहार में बुलडोजर की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नालंदा के रहुई अंचल के शिवनंदन नगर में वर्षों से बसे 120 भूमिहीन परिवार को सीओ ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस नोटिस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.