बेगुसराय, फरवरी 15 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के पबड़ा गांव में डेढ़ दर्जन लोगों के पास भूमि व आवास नहीं है। इसे लेकर पंचायत के मुखिया प्रीति कुमारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। मुखिया ने डीएम को लिखे पत्र में बताया है कि मीरा देवी, माला देवी, ममता देवी, शिला देवी, सरिता डेवी, रामाधार साह, कमलेश महतो, मनोज साह, बिनोद साह, सुशील कुमार, मनोज सदा, संजय सदा, अरुण सदा, मौसररत खातून, राम उदय सदा आदि लोगों के लिए वास की जमीन की संकट है। इन 16 लोगों को भूमि उपलब्ध करायी जाए क्योंकि जमीन नहीं रहने से इनलोगों को आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों के पास भूमि नहीं है। यदि भूमि उपलब्ध हो जाती है तो आवास का लाभ मिल जाएगा। ये लोग बांध किनारे झुग्गी-झोपड़ी में जीवनयापन करते हैं। बरसात में, सर्दी और गर्मी में भी परेशानी होती रहती ...