मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- कांटी। पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता अजीत कुमार ने मंगलवार को दादर में बूढ़ी गंडक के कटाव से विस्थापित हुए भूमिहीनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन गरीबों को उजाड़ने से पहले उन्हें बसाने की व्यवस्था करे। अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ा नहीं जाए। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार भूमिहीन गरीबों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें पक्का मकान देने के लिए संकल्पित है। कहा कि 50 वर्षों से दादर के गरीब परिवार बाढ़ से विस्थापित होने के बाद यहां रह रहे हैं। अधिकारी उन्हें बसाने की जगह उजाड़ने के प्रयास में लगे हैं। डीएम से मिलकर उन्हें वस्तुस्थित से अवगत कराया जाएगा। मौके पर अली हुसैन, मो. चांद, मो. मुर्तुजा, मो. इस्लाम, मो. सत्तार, मो. अकबर, जितेंद्र पासवान, विमल सिंह, अरुण सिंह, मिश्रीलाल साह आदि थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.